कच्चा प्याज करता है ह्रदय की सुरक्षा

कच्चा प्याज

कच्चा प्याज खाने के अनेकों फायदे हैं| नीचे पढ़ें-
१) कब्ज मिटाता है-प्याज में मौजूद रेशा पेट में चिपके भोजन को बाहर निकालने में सहायक है| इससे पेट साफ़ हो जाता है| कब्ज दूर करने के लिए कच्चा प्याज खाना चाहिए|
२) गले की खराश में उपयोगी -सर्दी ,कफ अथवा खराश से पीड़ित होने पर कच्चे प्याज का रस पीना लाभ दायक है| आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद या गुड मिलाकर सेवन कर सकते हैं|
३) रक्तस्राव रोकता है – प्याज को काटकर सूंघने से नाक से खून निकलने की समस्या दूर होती है| मस्से (पाईल्स ) में सफ़ेद प्याज खाना हितकारी है|
४) मधुमेह नियंत्रण – कच्चा प्याज शरीर में इंसुलिन उत्पादन करता है| इससे डायबिटीज में लाभ होता है| अगर आप शुगर पीड़ित हैं तो सलाद में नियमित रूप से प्याज सेवन करते रहें|
५) दिल की सुरक्षा- कच्चा प्याज उच्च रक्त चाप को नार्मल करता है| और बंद खून की नालियों को खोलता है | प्याज खाने से दिल की बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है|
६) कोलेस्ट्रोल घटाता है- इसमें मिथाईल सल्फाईड और अमीनो एसिड होता है जो शरीर के खराब कोलेस्ट्रोल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रोल की वृद्धि करता है|
७) केंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकता है- प्याज में प्रचुर सल्फर तत्त्व होता है| सल्फर पेट, कोलोन,ब्रेस्ट,फेफड़े और प्रोस्टेट केंसर से बचाता है| इसके अलावा यह मूत्र पथ की समस्याओं से भी निजात दिलाता है|
८) खून की कमी दूर करता है- प्याज में उपस्थित सल्फर में एक विशेष तेल रहता है जो एनीमिया ठीक करने में सहायक है| प्याज को पकाने पर यह तत्त्व खत्म हो जाता है| इसलिए कच्चा प्याज खाना उचित है|

Leave a comment